Public Relations Section Phone: 03592-202410
Fax: 03592- 202742
RAJ BHAVAN
GANGTOK, SIKKIM
SKM/GOV/PR/2022/283
सन्देश
राज भवन
दिनांक 30 .04.2022
सिक्किम के राज्यपाल माननीय गंगा प्रसाद ने श्रम दिवस के अवसर पर सिक्किम के मेहनतकश लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
अपने सन्देश में माननीय राज्यपाल महोदय ने सभी मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असाध्य प्रयासों से राज्य का विकास हो रहा है। वे अपनी निरंतर कड़ी मेहनत, समर्पण एवं लगन शीलता से हमारे राज्य की समृद्धि के लिए प्रयासरत है और हमारे लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर रहे हैं।
मैं हर मेहनती नागरिकों को बधाई देता हूँ जो राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।